✍️शैलेश त्रिपाठी

🟥सहजनवा गोरखपुर
पाली क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम का निवासी शिवकुमार पुत्र फागू उम्र 38 वर्ष कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई।
जानकारी अनुसार शिवकुमार घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्रेस लगाकर कपड़ा प्रेस कर रहे थे। उसी समय प्रेस में करंट आने से चिपक गए। अचानक प्रेस से हाथ छूटने के बाद जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में परिजन स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पर ले गए।

डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुणे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

शिवकुमार पाली विकास खंड के ग्राम कुआवार में सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे।
इनके दो एक पुत्र एक पुत्री है। जो 15 वर्ष से कम आयु के हैं।