अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट

गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक एम एल सी और वित्त विहीन गुट के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को मान देय दिलवाना हमारे जीवन का एक मात्र लक्ष्य है।उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के शासन में मानदेय मिलना शुरू भी हो गया था ।लेकिन भारती जनता पार्टी के शासन शुरू होते ही सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों का निवाला भी उनके थाली से छीन लिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा जिला अध्यक्ष नगीना यादव ने कहा शिक्षक हितों की अनदेखी सरकार कर रही है।इसलिए सरकार बदलना बहुत जरूरी है।क्योंकि शिक्षक हित सुरक्षित रहेगा तो प्रदेश भी सुरक्षित रहेगा।
शिक्षक नेता राम नयन त्यागी ने चुटकीले अंदाज में बताया कि समाज का प्रहरी खुद लूट गया। उन्होंने अपना बचाव नहीं किया।उनको संगठित रहने की जरूरत है।
सपा नेता दयानंद विद्रोही ने अपने ओजस्वी संबोधन में सरकार पर करारा प्रहार किया और कहा शिक्षक इस शासन में लूट गए।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवम् अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप राम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा नीति में दखल करके गरीबों को शिक्षा से बंचित करने का कुचक्र रच रही है।
शिक्षक सभा सपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वित्त विहीन के शिक्षक मनरेगा के मजदूर से भी बदतर स्थित में है।
स्वावलंबी इंटर कॉलेज विशुनपुरा के शिक्षक राम दवन यादव ने कहा सन 2022 में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है।
सपा विधान सभा अध्यक्ष चौरी चौरा नरसिंह यादव ने पिछली सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया।
शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव सुभाष नायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट से शिक्षक एम एल सी बनकर माननीय लाल बिहारी यादव ने भाजपा का मार्ग अवरूद्ध कर दिया है।
अन्य लोगो के अलावा सभा में
राम चन्द्र यादव इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष आर एस यादव, कमलेश यादव , डॉ अवधेश यादव,सपा नेता राम नक्षत्र यादव ,प्रधान अशोक चौहान,काली शंकर ,
राम नयन यादव, राजेश यादव ,भास्कर मल्ल ,प्रधानाचार्य राम सजन यादव, शिक्षक भिसम प्रसाद, शिक्षक राम मिलन ,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह,वीरेंद्र यादव शिक्षक सभा,धर्मेन्द्र कुंवर,सुरेन्द्र यादव प्रधानाचार्य रिटायर्ड इंस्पेक्टर पौहारी शरण यादव, अभय प्रताप,जनार्दन यादव प्रवंधक राकेश यादव, डॉ विमलेश यादव,बंदना सिंह ,रीता यादव,आरती मैम,सुमन,असिबुनिशा ,निशा,। मुन्ना यादव ,संजय गांधी,उमेश यादव आदि समेत सकौड़े संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
सभा में उत्तर प्रदेश बित्तविहिन् शिशक संघ जिला अध्यक्ष ने पिछले वर्ष हुए संघटनात्मक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला
सभा की अध्यक्षता राम चन्द्र यादव इंटर कॉलेज के प्रबन्धक छत्र धारी यादव और संचालन राम उग्रह यादव ने किया।