🟥देवरिया

राजकीय कन्या इंटर कालेज इंदूपुर गौरीबाजार के प्रांगण में गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय की 52 छात्राओं ने विज्ञान और गणित के ज्ञानवर्धक माडल का प्रस्तुतिकरण किया।
मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र संगठन देवरिया, विकास तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देवरिया अनिल त्रिपाठी, एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय, विज्ञान सिंह ने समस्त विज्ञान के माडलों का अवलोकन कर छात्राओं की सराहना किया।

 

 

विकास तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रो का सर्वांगीण विकास होता है पाठ्यक्रम से अलग बच्चों को करके सीखने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है।
अनिल तिवारी ने बच्चों के प्रतिभा और उनकी तैयारी कराने वाले अध्यापकों की सराहना की।
प्रधानाचार्या प्रिती सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
हर्पिता दुबे कुमारी खुशी अंकिता और आफरीन, कुमारी सोनम भारती, सोनाली ने ‘प्लास्टिकासुर’ का लघुनाटिका का अभिनय कर प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानिकारक प्रभाव को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
मेले में विज्ञान माडल में प्रथम स्थान हाइड्रोलिक लिफ्ट बनाने वाली छात्रा निरूपमा यादव द्वितीय स्थान पहाड़ी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए माडल बनाने के लिए शशिकला तथा तृतीय स्थान जैविक खेती का माडल बनाने वाली छात्रा अमृता कुमारी इसी प्रकार गणित में प्रथम स्थान त्रिकोणमिति पार्क बनाने वाली छात्रा शान्ति भारती द्वितीय स्थान बेसिक परपोसनांल्टी थ्यूरम का माडल बनाने वाली सोनम पटेल तृतीय स्थान त्रिकोणमिति अनुपात के सम्बंध में माडल बनाने वाली सफ़ीना खातून, लघू नाटिका के लिए सोनम पटेल हर्पित पुरस्कृत किये गए।

⭕रिपोर्ट मृत्युंजय गुप्त विशारद