डीएम के निर्देश पर जिले मे मुख्यमंत्री उधमी योजना के तहत चल रहे उधोगों का किया गया भौतिक सत्यापन

उद्यमियों से मिल उनकी समस्याओं से हुए रूबरू

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🟠मुंगेर। जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के आदेशानुसार सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जिला,प्रखण्ड,पंचायत,ग्राम स्तर पर संचालित विकासात्मक महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जांच हेतु क्षेत्र भ्रमण किया जाना है। इस क्रम में बुधवार

को मुंगेर जिलान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लाभुकों द्वारा संचालित उद्योग की स्थलीय जांच हेतु प्रखण्डवार पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में आज सदर प्रखंड मुंगेर का आनंद प्रकाश, जिला

सांख्यिकी पदाधिकारी, मुंगेर,
जमालपुर प्रखंड का अनिमेष कुमार चन्द्र, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, मुंगेर, धरहरा प्रखंड का मो० इरफान अकबर, जिला योजना पदाधिकारी, बरियारपुर का नृपेन्द्र कुमार निराला, जिला कल्याण पदाधिकारी, असरगंज प्रखंड का शेखर कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, तारापुर प्रखंड का पंकज कुमार सिंह, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, संग्रामपुर प्रखंड का रामजन्म पासवान, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,

टेटियाबम्बर प्रखंड का शशिभूषण कुमार शशि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा ह० खड़गपुर प्रखंड का मनीष रस्तोगी, जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पंचायतों में संचालित मुख्य मंत्री उद्यमी योजनाओं की जांच की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की संकल्पना है कि विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अर्हित लाभुकों को निश्चित रूप से उसका लाभ दिया जाय। इसी क्रम में आज विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण का उद्देश्य उद्यमी योजना के तहत जीतने भी लाभुकों द्वारा उद्योग लगाया गया है,उसकी जांच करना है। जांच में उनके द्वारा लगाए गए उद्योग से उन्हें किस तरह से लाभ हो रहा है, उसका सही संचालन किया जा रहा है या नहीं, उनके अलावे और किन किन

लोगों को उससे लाभ मिल पा रहा आदि की जांच करनी है। आज की जांच से जहां सभी उद्यमियों का उत्साह वर्धन भी हुआ है और उनके द्वारा अपने उद्योग को और भी बेहतर तरीके से संचालित करते हुए उसमें वृद्धि करने का निर्देश दिया गया।