🟠देवरिया

शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास क्षेत्र बैतालपुर के ग्राम सभा बलुआ में पहुंची। इस दौरान यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने सर्वप्रथम विभागों के कैंपों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मातहतों से अपने विभाग एवं योजनाओं को पूछा भी, अन्य योजनाओं को भी साझा किया।
मुख्य अतिथि एस एन सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आम आदमी के सपनों को पूरा करने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का प्रतीक है, मोदी की गारंटी है।

मोदी की गारंटी का मतलब विकसित भारत बनने की गारंटी, सुशासन की गारंटी, सरकार की टाइम बाउंड डिलीवरी की गारंटी, सामाजिक न्याय और गरीब की गारंटी है।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत की गारंटी, आत्मनिर्भर भारत की गारंटी है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार जनता के द्वार से है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं से लाभान्वित करना है। कहा कि विकसित भारत और विकसित देवरिया के लिए गरीबों महिलाओं किसानों और समाज के वंचित वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। एक विकासशील राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं होती है, इसको एक विजन के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जनता को सरकार के नहीं बल्कि सरकार को जनता के पास पहुंचना होगा। इसी संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत सिंह, योगेश्वर उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि पशुपालन विभाग के योजनाओं के लाभ लेने के लिए पशुओं का पंजीकरण अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन विनय पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर अभियान के जिला समन्वयक सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, विस्तारक वीरेन्द्र तिवारी ,

मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, महामंत्री राजेश निषाद, नीलरतन जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और जनता उपस्थित रहे।