🟠देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के ग्राम सोपरी बुजुर्ग एवं उधोपुर में विकसित भारत संकल्प भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवरिया सदर डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को

विकसित भारत बनाने का शपथ दिलाया एवं संकल्प यात्रा को मोदी जी का गारंटी रथ यात्रा बताया। हर नागरिक को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके, यही इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर अन्नप्राशन एवं गोदभराई किया।

पूर्व प्रधानाचार्य रामख्याली यादव ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुसूचित मोर्चा राम अशीष मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार में जाति पांती का भेदभाव मिट गया है,

सबका विकास हो रहा है। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष नीलरतन जायसवाल ने भी कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी दी।