🔴गोरखपुर
वाल्मीकि जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर स्वावलम्बी इण्टर कॉलेज विशुनपुरा गोरखपुर में आज दिनांक 08.10.2022 शनिवार को रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती काफ़ी धूमधाम से मनाई गई। विदित है कि सनातन संस्कृति के आस्थावान लोगों द्वारा प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि (शरत् पूर्णिमा) को हर्षोल्लास पूर्वक वाल्मीकि जयन्ती’ मनाई जाती है। 09.10.2022 को मनाये जाने वाले वाल्मीकि जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर स्वावलम्बी इण्टर कॉलेज बिशुनपुरा गोरखपुर में एक वृहद् और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम देवी भगवती सरस्वती एवं आदि कवि के चित्र पर दीप ,पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर रामायण को केन्द्र में रखकर एक संस्कृत भाषा प्रतियोगिता कराई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. साधना भारती ने प्रथम स्थान, कु. संगीता यादव ने द्वितीय तथा कु.
अर्चना यादव व कु. संजना यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृत प्रवक्ता शशिविन्दु नारायण मिश्र ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित एवं रामायण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में राम को भारतीय संस्कृति का आदर्श प्रतीक बताया । प्रबन्धक ने कहा कि राम के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है। हरिशरण पति त्रिपाठी ने रामायण के बहाने जीवन में कविता के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार, हरिशरण पति त्रिपाठी, वेदप्रकाश भारती, श्रीधर मिश्र, अख्लाक अहमद , राजकुमार तिवारी एवं शशिमौलि पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पाण्डेय ने तथा मुख्य अतिथि
प्रबन्धक यादवेन्द्र प्रताप यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्रवक्ता हरिशरण पति त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक , प्रधानाचार्य सहित महेन्द्र कुमार, शशिविन्दु नारायण मिश्र , हरिशरण पति त्रिपाठी, रामप्रताप राम, वेदप्रकाश भारती, अख्लाक अहमद, श्रीधर मिश्र, रवीन्द्र नाथ यादव, अनूप कुमार वर्मा, ओंकार नाथ प्रजापति, उग्रसेन कुमार नायक, राजकुमार तिवारी, बच्चा सिंह यादव, प्रदीप नारायण श्रीवास्तव, रामदेव यादव, संजय यादव, भानुप्रताप सिंह, रामदवन यादव, अभय प्रताप यादव,शशिमौलि कुमार पाण्डेय , मार्कण्डेय मिश्र, अनाध्रिवेश पाण्डेय, चुल्हाई प्रसाद,राम अशीष भारती सहित
विद्यालय के समस्त शिक्षक , कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।