वाराणसी से अश्विनी कुमार चौहानवाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ पर्व शहर के पुलिस थानों में भी धूमधाम से मनाया गया  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मोहरात्रि में कारागार में हुआ था। ऐसे में थानों में भी पुलिसकर्मी हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।

वही रोहनिया थाने में भी जन्माष्टमी का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरे थाने परिसर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया, तो वहीं परिसर में स्थित मंदिर पर भव्य सजावट की गई, जिसमें कृष्ण भगवान की मनोरम झांकी का दर्शन करके आमजन भी प्रफुल्लित हुए।

इस मौके पर रोहनिया थाना प्रभारी हरिनाथ भारती उप निरीक्षक अजय यादव उप निरीक्षक इमरान खान उप निरीक्षक विनय तिवारी उप निरीक्षक गौरव मिश्रा उप निरीक्षक अतुल त्रिपाठी उप निरीक्षक मनोज कोरी उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी रोहनिया थाने के सभी स्टाफ रहे

जन्माष्टमी पर्व की सजावट और कृष्ण भगवान की झांकी का दर्शन करने क्षेत्रवासी आते है

परंपरागत तरीके से जन्माष्टमी मनाने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। इस दौरान उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महकमे में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। जेल से लेकर थानों तक में हर साल भव्य आयोजन किए जाते है