🛑जमालपुर —– स्थानीय नयागाँव स्थित नेक्शा लीगल संस्थान में सत्य और अहिंसा के पुजारी बैरिस्टर महात्मा गांधी की परम पावन जयंती समारोह निष्ठा पूर्वक मनाई गई। जिसमें जिले के कई अधिवक्ता एवं विधिज्ञ लिपिकार संघ के सदस्य, नोटरी संघ मुंगेर के सदस्य, न्याय मित्र के साथ-साथ समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर पुष्पांजलि, भजन एवं “गांधी कल भी प्रासंगिक थे और आज भी” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। संचालन राजन कुमार चौरसिया कर रहे थे। विचार

 

 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए नेक्सा लीगल संस्थान के संस्थापक सह संयोजक आशीष कुमार अधिवक्ता ने कहा कि गांधी जी को याद करना आज के सामाजिक परिवेश में अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। उनका विचारधारा देश हित में कल भी प्रासंगिक था और आज भी है। उन्हें सत्य व अहिंसा के पथ प्रदर्शक के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। गांधी जी ने वकालत में भी सत्य का प्रयोग किए थे। वे सत्य के साधक थे। वे वकालत के 20 साल लोगों को सुलह करने में बिताए। अधिवक्ता लिपिक मोहम्मद तबरेज ने कहा कि गांधी जी सर्वधर्म समन्वय के संवाहक थे। उनकी नजर में सभी धर्मो का समान आदर था। नोटरी संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अधिवक्ता ने कहा की विविधता में एकता के प्रतीक थे महात्मा गांधी। उनका मानना था कि सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन है। विधिज्ञ लिपिकार संघ के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने कहा कि गांधी जी के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि सत्य की हमेशा विजय होती है। वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रदेव मंडल ने रघुपति राघव राजा राम गाते हुए कहा कि गांधी जी का मानना था कि अहिंसा के लिए सत्य और सत्य के लिए विनम्रता आवश्यक है। वे कहते थे कि स्वच्छता और पवित्रता के बिना समुचित विकास संभव नहीं है। मौके पर आशीष कुमार “अधिवक्ता”, गोपी कुमार मिश्रा, इंद्रदेव मंडल, विजय कुमार प्रसाद, मोहम्मद तबरेज, राजन कुमार चौरसिया, श्यामलाल मंडल, कुंदन कुमार, अनिल मंडल, विकास कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार सहित कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।