💢विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

🛑रुद्रपुर देवरिया
उपनगर के निबहि मार्ग पर स्थित पं श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय पर दीपावली त्योहार के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पारम्परिक लोक कलाओं और धार्मिक प्रतीक के रूप में सजाएं जाने वाली रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया।
रंगोली के माध्यम से त्योहारों के साथ सामाजिक सन्देश भी दिया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षको की टीम ने बीए प्रथम की छत्राओ को पहला स्थान, द्वितीय वर्ष की छत्राओ को दूसरा स्थान दिया, साथ ही बीएससी की छत्राओ ने भी रंगोली बनाकर सभी का मनमोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक भाजपा के बरिष्ठ नेता मोहन उपाध्याय ने कहा कि रंगोली हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र हैं दीपोत्सव एवं धार्मिक आयोजनों में विभिन्न रंगों से उकेरी गई रंगोली, हमारी देवी देवताओं को आकर्षित करने के साथ ही विभिन्न रंगों के माध्यम से हमे एकता का संदेश देती हैं। हमे ऐसी कलाओं का सम्मान करते हुए पत्रियोगियो को सम्मानित करने चाहिए जिससे यह हमारी कला और भी मजबूत होकर विश्व पटल पर पहचान बना सके।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ मृदुला मिश्रा तुसार कांत पाठक, जितेंद तिवारी, डॉ शारदा राय आदि शिक्षकों के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही मदन उपाध्याय द्वारा सभी मेहमानों के प्रति आभार जताया गया ।