🟥विनय कुमार गुप्ता

🛑रुद्रपुर देवरिया
शनिवार को तहसील कार्यालय में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कार्यकारिणी का चुनाव जिला संयोजक संकटमोचन चतुर्वेदी एवं नर्वदेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। लेखपाल संघ के संविधान के अनुसार सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

जिसमें तहसील अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी,मंत्री नागेन्द्र बहादुर रत्न,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता,कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा, उपमंत्री यशवंत लाल, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं ऑडिटर रंजीत यादव निर्विरोध चुने गए।

चुनाव के दौरान योगेन्द्र त्रिपाठी,रामसेवक,मयंक गुप्ता,बृजेश शुक्ल, मनेंद्र कुमार,अरविंद सिंह,मिथिलेश कुमार,बबिता मद्धेशिया,लक्ष्मी चौधरी आदि उपस्थित रहे।