✍️वकील अहमद सिद्दीकी

🔴बस्ती, बनकटी…… थाना लालगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ थाना परिसर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर मंडप को सजा कर विधि विधान से पूजा पाठ करवाया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी थाने में भगवान श्री कृष्ण के भजनों से थाने का माहौल और वातावरण धार्मिक हो गया। और जनता के बीच सारी दूरियां मिट कर एक हो गयी लग ही नहीं रहा था कि कौन पुलिस और कौन जनता सभी लोग एक दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए दिखे। काफी संख्या में थाना क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। इस दौरान थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।इसलिए हम सभी जन्माष्टमी को मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, इं०अरविंद पाल, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह बनकटी, प्रमुख प्रतिनिधि अनिल दुबे कूदरहा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष विवेका नन्द शुक्ला क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता व थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।