मथुरा(गोवर्धन)
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव
गोवर्धन से – मनोज शर्मा

गोवर्धन : लखीमपुर खीरी मे किसान हत्य्कांड पर वहुजन समाज पार्टी ने रोष प्रकट करते हुये निंदा की है। बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार रावत के निवास पर एकत्रित हुए बसपा नेताओ ने खूनी संघर्ष मे किसानो की मौत पर  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी पूर्व विधायक रजकुमार रावत ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश मे सत्ता के मद मे चूर भाजपा नेता के पुत्र ने संघर्षशील किसानो की जो हत्या की है वह निंदनीय है। संघर्ष मे आठ किसानो की मौत हो गयी है तो भाजपा सरकार उक्त प्रकरण को दबाने मे जुटी है। आगरा मंडल सैक्टर प्रभारी गोवर्धन सिंह व मुख्य सैक्टर प्रभारी दारा सिंह आजाद ने कहा वसपा नेताओ को पीडित किसानो के बीच पहुचने से पहले ही घरो मे नजरबंद कर दिया है। उन्होने प्रदेश की सरकार को खूनी सरकार बताते हुए अवाम की आवाज को दवाने वाली सरकार बताया। इस अवसर पर आगरा मंडल सैक्टर प्रभारी गोवर्धन सिंह, आगरा मंडल मुख्य सैक्टर प्रभारी दारा सिंह आजाद, जिला महासचिव कुन्दन सिंह वघेल , जिला सचिव रामबाबू सैनी , बी बी एफ जिला संयोजक मुकेश कुमार , विधानसभा संयोजक मानसिंह , श्रीधर पाठक , सरोज शर्मा , सभासद डोरी लाल , हुब्ब लाल वघेल , निरोत्तम सिंह वघेल, राम शर्मा , दिनेश कुमार जाटव, रामबाबू शर्मा  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।