🔴विनय कुमार गुप्ता।
🔻रुद्रपुर देवरिया।
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 323 मतदेय स्थलों पर केंद्रीय बल और पुलिस बल की निगाह बानी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। 55.24 फीसदी वोट पड़े हैं। संवेदनशील बूथों की छतों पर सुरक्षा बल सुरक्षा में डटे हुए दिखाई दिए। सुरक्षा बलों ने सख्ती दिखाते हुए बूथ पर मतदाताओं को मोबाइल नही ले जाने दी नियमो का कड़ाई से पालन कराया। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्सुकता दिखाई दी तो नगर पंचायत में उत्साह थोड़ा कम दिखा। दोपहर तीन बजे तक 46 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी।
चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्र दुग्गा, एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ जिलाजीत ने राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के गांव लक्ष्मीपुर समेत संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।
वोटर आई डी होने के बाद भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर बड़ी संख्या लोग वोट देने से वंचित रह गए। लक्ष्मीपुर बूथ पर 90 वर्षीय वुजूर्ग महिला सुग्गा देवी गोलवार्ड की 85 वर्षीय अस्वस्थ विमला देवी बूथ पर व्हील चेयर के सहयोग से वोट डाला। किन्नर समाज ने भी रामजी सहाय पीजी कालेज पर अपने बूथ पर वोट डाले। पूर्वी तिवारी टोला के बूथ पर तथा वी आर सी बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखी गई पहली बार वोट डालने के लिए बूथों पर वोट डालने के लिए खड़ी लड़को और लड़कियों में उत्साह देखा गया।
सुबह सबेरे ही राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने लक्ष्मीपुर गांव के विद्यालय के बूथो पर जाकर अपनी पत्नी और गौरी बाजार ब्लाक प्रमुख अनीता निषाद, प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद के साथ मतदान किया। वही ग्राम सभा कन्हौली में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने वोट डाले बसपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने अपने गांव बनिएनी में वोट डाले।