दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच समाजिक न्याय विभाग के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अर्पित

किए श्रद्धासुमन

🟥डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर : जिले के सदर प्रखंड मुंगेर अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के अधीन गढ़ी ब्राह्मण टोला निवासी
बिंदेश्वरी झां की पत्नी सह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( ए ) की उत्तराखंड प्रभारी तथा दिल्ली की महासचिव रानी झा का इलाज के दौरान बीते दिनों कैंसर से ऐम्स अस्पताल में मौत हो गई। उनके मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नौवागढ़ी क्षेत्र में गमगीन माहौल देखा जा रहा है। अचानक हुई मौत से राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सहित दिल्ली एवं बिहार के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। दिल्ली स्थित आवास पर सूचना मिलते ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सह केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले रानी झा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत रानी जा के परिजनों को संतावना दी। रानी झा का दाह संस्कार दिल्ली में ही परिजनों द्वारा किया गया और उनका अस्थि कलश उनके निवास स्थान मुंगेर पहुंचकर मनियारचक गंगा घाट पर विसर्जित किया गया। दिवंगत रानी झा के पति बिंदेश्वरी झा ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से रानी झा कैंसर से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी। एम्स में बेहतर इलाज के लिए भी उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के निगरानी में उनका उपचार भी चला, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत विद्यार्थी , जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी, मुंगेर सदर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य निवास मंडल, नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविंद्र मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी , मुंगेर सदर प्रखंड प्रमुख रामनरेश मंडल, उत्तरी पंचायत की मुखिया नविता कुमारी, तारापुर देहर पंचायत के मुखिया अनीता देवी, जानकीनगर पंचायत के मुखिया संजीव यादव, हमारा सामाजिक संगठन नौवागढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतम कुमार ,गौरव भारती, नीरज कुमार, सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनोंं के पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुुुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । उल्लेखनीय हो कि दिवंगत रानी झा पिछले एक साल से मुंगेर सहित बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने खासे सक्रिय थी। मुंगेर में भी उन्होंनेेे पेयजल , विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनुराग हत्याकांड सहित अन्यय मुद्दों पर मुखर हो होकर कई किया था।