🛑इन्हौना अमेठी।। राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

जिसमें बच्चों को मिशन शक्ति के विषय पर बृहद चर्चा की गई।“मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से 1090-वीमेन पॅावर लाइन,

181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबन्धी होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रोशनी वर्मा और संयोजक संजय भद्र अजय शुक्ला,आलोक शुक्ला,नरेंद्र पांडे,आदर्श तिवारी,संतोष तिवारी, वही मौके पर थाना इन्हौना की दो महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही।।