मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

राष्ट्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए दक्षिणावर्ती शंख से किया गिरिराज जी का महाभिषेक

तलहटी के कुंड व सरोवरों की रक्षा करना ही ब्रज संस्कृति का सम्मान

मथुरा -गोवर्धन- गिरिराज महाराज तलहटी के मानसी गंगा तट स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर पर श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड के गद्दीनशीन महंत केशव दास महाराज ने राष्ट्र की खुशिहाली व सुख-समृद्धि की कामना के लिए दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर मानसी गंगा, राधा-श्यामकुंड के जल के साथ-साथ पंचगव्य व दक्षिणावर्ती शंख से विशेष महाभिषेक मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। महंत केशव दास महाराज ने बताया कि राष्ट्र निर्माण के लिए संतों का आगे आना जरूरी है। सामाजिक समरसता के लिए संत समाज की भूमिका सकारात्मक रही है। वर्तमान में राजसत्ता एवं धर्मसत्ता एक दूसरे के पूरक हैं। अध्यात्मिकता के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा व ज्ञान- विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारी सनातन भारतीय संस्कृति के प्रतीक गाय, गंगा और यमुना की रक्षा होना जरूरी है। गिरिराज महाराज तलहटी के कुंड व सरोवरों से ही ब्रज की संस्कृति व सभ्यता पल्लवित व पुष्पित हो रही है। इनकी रक्षा करने से ही हमारी संस्कृति का सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज से प्रार्थना की गई है कि देश में सुख-समृद्धि एवं शांति स्थापित हो और राष्ट्र की सीमाएं मजबूत बनी रहें। कहा कि देश-प्रदेश में लोकतंत्र की मजबूती भी विश्व में भारत का मान बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उनका स्वागत राजू ठेकेदार, मनोज शर्मा आदि सेवायतों ने स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर श्याम मास्टर, सुनील शर्मा, छलिया शर्मा, धीरज, राम खिलाड़ी, हरिदास, छैलबिहारी दास, ब्रजकांत दास मौजूद रहे।