🟠संत कबीर नगर हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय संतकबीर नगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत ही नहीं अपितु विश्व के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा देने का काम करता है। स्वामी जी ने युवाओं में कर्तव्यबोध जागृत करते हुए उन्हें राष्ट्र हित हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो प्रताप विजय कुमार, प्रो विजय राय, प्रो दिनेश गुप्ता, डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ विजय कुमार मिश्र आदि शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने विचार प्रकट किये।