🟥विनय कुमार गुप्ता

🟠रुद्रपुर देवरिया।
रामजी सहाय पी0 जी0 कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर एक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर उदासीनता के कारण संपूर्ण मतदान नहीं हो पाता जो कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वस्थ एवं सम्पूर्ण मतदान का होना आवश्यक है। निष्पक्ष मतदान के द्वारा श्रेष्ठ व्यक्ति का चयन किया जाना चाहिए। इस समय किसी भी दबाव अथवा लुभाव को ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह लोगों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का उपयोग किया जाए। संगोष्ठी का संचालन कर रहे रोवर लीडर डॉ0 सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, गीत, प्रहसन आदि का प्रदर्शन किया जाना है। संगोष्ठी में मानसी जायसवाल, अर्चना मिश्रा, कामिनी यादव, राबिया खातून, पूजा विश्वकर्मा, ज्योति यादव, पूजा गौतम, सोनी, आशा पटेल, साधना यादव, आंचल, अनामिका, आकांक्षा, नम्रता, शीतल, सत्यवती, शिवानी, जानहवी, नितिन, विशाल, देवांशु, आदित्य, सेजल, शोभा, रिंकी, अंकिता, निधि, सृष्टि, संजना, चित्रा, संयोगिता, लक्ष्मी, मनीषा, मोनिका, नंद नंदिनी आदि उपस्थित रहे।