🔴रायबरेली। राष्ट्रीय जागरूक मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष आफताब अहमद एडवोकेट ने एक प्रेस रिलीज जारी कर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निर्गत पत्र में सपा की सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों, गरीब मजदूरों और देश के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक न्याय प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कई वर्षों से देश और प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतें हावी हैं ऐसे में देश के हर नागरिक को सामाजिक न्याय की जरूरत है। गरीब मजदूरों को न्याय और उनका अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि देश और प्रदेश की तरक्की सामाजिक न्याय में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही सोशल जस्टिस की बात करती रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय जागरूक मुस्लिम मोर्चा ने कहारों का अड्डा स्थित अपने प्रधान कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सपा का समर्थन किया है। मोर्चा अध्यक्ष आशा व्यक्त की है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संवैधानिक तरीके से संविधान के अनुच्छेद 341 पर लगी धार्मिक पाबंदी को हटाने में केंद्र सरकार में समाजवादी पार्टी का दखल रहेगा और गरीब मजलूम मजदूर एवं मुसलमानों को उनका कानूनी अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने सपा अध्यक्ष से यह भी उम्मीद जताई है कि सत्ता में आने के बाद मुसलमान और ईसाइयों को भी देश की मुख्यधारा में आने का मौका मिलेगा। लिहाजा आफताब अहमद ने विधानसभा चुनाव में सपा के समर्थन की घोषणा की है।