✍️अलीम खान

🔴अमेठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड सिंहपुर के खारा व टेढई पंचायत में क्रमशः अहोरवा भवानी व द्वारिकाधीश स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गाॅव के सभी मतदाताओं को 27 फरवरी 2022 को अपने मतदान का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में भादर विकासखण्ड के दुर्गापुर में उमा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा शत प्रतिशत मतदान किये जाने हेतु शपथ ली गयी। जगदीशपुर के उत्तरगाॅव में महात्मा गाॅधी स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने समूह की बैठक में सभी महिलाओं को अपने मत का प्रयोग करने की जानकारी दी गयी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इस प्रकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायें अपने गाॅव में रैली, समूह की बैठकों में गीत गायन व शपथ के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वीप प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद के समस्त विकासखण्डों में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु स्वयं सहायता समूहों की महिलायें द्वारा स्वेच्छा से मतदाताओं को जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।