✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इक़बाल खाँ कादरी द्वारा रुद्रपुर बिधानसभा क्षेत्र के हफ़ीज़ सहादत हुसैन अंसारी को समाजवादी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किया है। मनोनीत होने तथा लक्ष्मण निषाद जी को जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नामित होने पर रुद्रपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सुभाष चन्द्र मद्देशिया पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर, रमाकान्त निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष पि.प्र., प्रदीप यादव, रामकेवल यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नौसाद कुरैसी, रामसिंहासन निषाद, शहबाज आलम, हसनैन अंसारी, रामवृक्ष राजभर, समसाद अंसारी, महेंद्र यादव, जयरत्न चौरसिया, मुरारी कन्नौजिया, संजय कुमार यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा आदि लोगो ने माला पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया तथा इनके मार्ग दर्शन में पार्टी मजबूत होगी तथा लोक सभा के चुनाव में कामयाबी हासिल करेगी।