जिला (बदायूं) संवाददाता:- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल* बेबी रानी मौर्य ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया इस सभा को उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और कहा सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को मार्च (2022) तक फ्री राशन भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल के मिशन पर चल रही है बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि मैंने जनता का हर सुख दुख में साथ दिया है और आगे भी देता रहूंगा कार्यक्रम में बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग उपस्थित रहे इस दौरान बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा महिपाल सागर, बदायूं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल, रीना सिंह मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय, व्लाक प्रमुख ओम किशन जिला पंचायत सदस्य, अमर सिंह सागर, सत्यवीर गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।