🟥विकास खण्ड पनियरा, महराजगंज पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्योगिकी बनाने हेतु ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा जडार, पनियरा कम्पोजिट, चन्दनचाफी, जंगल बाकी टुकड़ा न०१४, खैंचा, तेन्दुअहिया छावनी, रुद्रापुर, बैजुडेहरा, कुआंचाफ, बड़वार के कक्षा ६ के 8, कक्षा ७ के 13 और कक्षा ८ के 19 बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें सुजीत सहानी, शिवांगी कुमारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंचाफ, किशन कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनियरा, दीपक मौर्या, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चन्दनचाफी, बृजमोहन, अश्विनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुरवा, प्रभाकर मद्देशिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रापुर से चयनित हुए। कार्यक्रम अकादमिक रिसोर्स पर्सन संजय पासवान के देखरेख में नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने संचालित किया। इसमें विजयी बच्चे जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माडल के साथ प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के अन्दर बच्चों का एक्स्पोज़र विजिट भी प्रस्तावित है।