*सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों पर महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया गया याद*

✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई, सरकारी कार्यालय और विद्यालयों पर दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा फहराया गया नगर पंचायत कार्यालय पर झंडारोहण पर राष्ट्रपिता के चित्र पर चेयरमैन लालमति शर्मा ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात सफाई कर्मियों को सफाई किट वितरित किया। साथ ही सरकारी अस्पताल में झाड़ू लगाकर महात्मा गांधी के सफाई अभियान को गति प्रदान की चेयरमैन लालमति देवी उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा अधिशासी अधिकारी कमलेश शाही, लल्लन गुप्ता, उपेंद्र मास्टर, जय रतन चौरसिया,अरविंद शुक्ल, रामविनोद शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। तहसील कार्यालय पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में उन्हें माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई एसडीएम ध्रुब शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख उषा पासवान ने झंडारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मौके पर विकास खंड अधिकारी विवेकानंद मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कोतवाली परिसर पर भी ध्वजारोहण किया गया। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई और उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षकों ने अपने विचार से महात्मा गांधी को याद किया और माल्यार्पण किया। उपनगर स्थित रामजी सहाय महाविद्यालय पर भी महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई क्या छात्र और छात्राओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।