⭕उमानाथ यादव

🛑लालगंज, रायबरेली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेनू सिंह ने सरेनी विधानसभा में कांग्रेस का वर्चस्व बढ़ने का काम शुरू कर दिया है। खासतौर से कांग्रेस के लिए महिलाओं में पैठ बनाने का काम रेनू सिंह कर रहे हैं। हालांकि उनकी बढ़ती गतिविधियों से अन्य कांग्रेसी नेताओं की धड़कनें बढ़ गई है। युवा कांग्रेसी नेता रेनू सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव में सरेनी विधानसभा से कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए संपर्क अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन उत्सव के मौके पर जहां महिलाओं को राखी के त्यौहार की मुबारकबाद दी है वही कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान भी किया है। जनता के बीच कांग्रेस के लिए संपर्क कर रही रेनू सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है ।भाजपा की नीतियों से जनता उठ चुकी है महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता पीड़ित है। आज पूरा देश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर देख रहा है। केंद्र में अगर कोई भाजपा को टक्कर देगा तो वो कांग्रेस पार्टी ही है। आने वाले समय में राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।