धनघटा/संतकबीरनगर। अभिनाष जायसवालराम बृक्ष कन्नौजिया ने रविवार को क्षेत्र के दर्जनों संस्थानों मे तिरंगा फहराया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद युवाओं को संगठित होकर देश के उत्थान मे अपना योगदान देने की अपील किया। राम बृक्ष कन्नौजियाने व ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने रविवार को पौली ब्लाक पर और रामपुर खर्चा स्थित हनूमान हस्पिटल मे सबसे पहले ध्वजारोहण किया। सबसे पहले मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक हनूमान यादव ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित।के बाद मे उमेश सिंह अच्छे सिंह अरबिन्द यादव पिन्टू यादव के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने संस्था के मौजूद दर्जनों कर्मयोगियों के साथ तिरंगे को सलामी दिया। तिरंगा फहराने के बाद ब्लाक राम मिलन यादव ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद इस देश के जांबाज शहीदों ने हम भारत वासियों को यह आजादी सौंपी है। वसुधैव कुटुंबकम् की खड़ी की गई उन अमर शहीदों की इस बुनियाद पर ही हमें सबसे मजबूत, सबसे खुशहाल और समृद्धिशाली भारत का निर्माण करना है। श्री यादव ने कहा कि युवाओं पर आज एक बडी जिम्मेदारी है। उन्हें आज जाति धर्म से ऊपर उठकर मजबूत समाज और खुशहाल भारत के निर्माण के अमर शहीदों के सपने को साकार करने का संकल्प लेना होगा तभी हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राम बृछ कन्नौजिया राष्ट्रभक्ति संगीत एवं ओजस्वी संबोधन से युवाओं के दिलों मे देश सेवा का जज़्बा और मजबूत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राम बृछ कन्नौजिया ने कहा कि प्रेम, अमन और खुशहाली ही हिन्दुस्तान की तरक्की का सबसे बेहतर मार्ग है। इस मार्ग को हर गांव, गली और कस्बों तक पहुंचाने के लिए युवा शक्ति को आगे आकर कमान अपने हाथ मे लेनी होगी तभी हम अपने हिन्दुस्तान को पुनः सोने की चिडिया बना सकते हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत गजानंद पाल अनील सिंह धर्मेन्द्र यादव सम्भू यादव लाल सहाब सिंह प्रेम जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।