मथुरा
✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🔴मथुरा- ब्रजभूमि धन्य है यहां ऐसे साधु हैं जो सब कुछ छोड़ कर सेवा में लगे हुए हैं।अगर सच्चे मन से सेवा भाव का बीड़ा उठाया जाए तो निश्चित ही सफलता मिलती है।₹20 से शुरू की गई छोटी सी सेवा आज सैकड़ों लोगों के रूप में की जा रही है। यह विचार सीता राधा रसोई के महंत श्री रामदास शुक्ला जी ने व्यक्त किए। गोवर्धन राधा कुंड परिक्रमा मार्ग कुसुम सरोवर स्थिति श्री सीता राधा रसोई पिछले 10 वर्षों से सुबह 9 से रात्रि 11बजे तक खुले आसमान में साधु संतों असहाय लोगों को भोजन करा रही हैं।वाकई यह सेवा सराहनीय है।महंत जी खुद अपने हाथों से भोजन प्रसादी बनाते हैं।जिसमें और लोग भी सहयोग करते हैं। महंत श्री राम दास शुक्ला ने बताया कि गिरिराज जी की प्रेरणा से यह सब संभव हुआ है। साधु संतों की सेवा करके मन को बहुत बड़ी शांति प्राप्त होती है साधु सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वर्षा व आंधी तूफान आने पर आश्रम न होने के कारण सेवा में कुछ परेशानी आती है। बरसात में खाने की सामग्री भी भीग जाती है।श्री शुक्ला ने आगे बताया कि तीर्थ यात्रियों के लिए जल सेवा गाय के लिए चारा बंदरों के लिए दाना व मछलियों की सेवा के अलावा चाय प्रसादी की भी सेवा दोनों टाइम की जाती है। लगभग 700 से 800 साधु रोजाना भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।शुक्ला जी ने अपने हाथों से बराबर में वृक्षारोपण भी किया है जो पेड़ काफी बड़े हो गए हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि हमारा ना कोई ट्रस्ट है ना कहीं आते जाते हैं सब गिर्राज जी की कृपा से चल रहा है। ऐसे पुनीत कार्य में और लोगों को भी बढ़-चढ़कर आगे आकर भाग लेना चाहिए। श्री शुक्ला जी ने सेवा के लिए 7409595497 पे नंबर जारी किया है।सहयोगी इसमें अपनी सेवा कर सकते हैं।