🟥सहजनवा गोरखपुर

घघसरा -गोरखपुर (। 33 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता लखनऊ के बास्केटबॉल में गोरखपुर मंडल के पाली ब्लॉक का जूनियर हाई स्कूल विद्यालय पुंडा उपविजेता घोषित किया गया।

21 से नवंबर 2022 तक कुशीनगर में मंडल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक का जूनियर हाई स्कूल पुंडा विजेता हुआ था। जिसका चयन राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हुआ था।
14 मार्च 2023 को हुए राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल पुंडा उपविजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में आलोक निषाद, शिवराज निषाद, आर्यन पासवान, शिवांश भट्ट, आदित्य भट्ट तथा सिराज अली ने प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया था। छात्रों को इस स्तर तक पहुंचाने में विद्यालय के खेल अनुदेशक देवेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा आदर्श चौरसिया विनीत त्रिपाठी तथा प्रधान प्रतिनिधि मनोज मौर्या के सराहनीय सहयोग से छात्र इस मुकाम तक पहुंचे।