🟥रुद्रपुर (देवरिया)
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कोविड दिशा निर्देशों के अनुसार व्यापक रूप से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है गांव में लोगो के घर दस्तक देकर भाजपा सरकार की नीतियों को बताकर जनता से एक बार फिर समर्थन मांग रहे है।
इस दौरान जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जनता के साथ किये गए वायदों पर भाजपा सरकार खरी उतरी हैं सरकार ने सभी जाति वर्ग के लोगो को विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। उसी के आधार पर फिर से जनता का समर्थन मिल रहा हैं रुद्रपुर में भी 3 मार्च को जनता फिर से भाजपा का कमल खिलाएगी।
जनसम्पर्क के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ग्राम प्रधान भोला निषाद, ग्राम प्रधान महेंद्र निषाद, ग्राम प्रधान वीरेंद्र निषाद, ग्राम प्रधान राम लाल निषाद, ग्राम प्रधान भोला निषाद, ग्राम प्रधान संजय राजभर, ग्राम प्रधान अरुण निषाद, ग्राम प्रधान मनोज निषाद, ग्राम प्रधान केशव लाल निषाद, ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रजापति, संदीप सिंह, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, बंटी निषाद, संजीव निषाद, मंजय निषाद अभिषेक , सत्येंद्र कुशवाहा आदि लोग जगह जगह सम्पर्क के दौरान उपस्थित रहे। संतोष निषाद बोल्ट, दिनेश राजभर, संतोष निषाद, वीरेंद्र निषाद आदि कार्यकर्ताओ ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।