🛑देवरिया

देवरिया टाउन हॉल प्रेक्षागृह में
राजेन्द्र किशोर शाही जी के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने कहा कि स्व0 राजेन्द्र किशोर शाही जी विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न थे,उनका जीवन सदैव राष्ट्र हित चिंतन में ही लगा रहता था,इमरजेंसी में देवरिया से चार लोग गिरफ्तार कर बरेली सेंट्रल जेल भेजे गए थे,, मीसा बन्दी के रूप में, जेल में भी वे अन्य मीसा बंदियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते रहे।
संघ शिक्षा वर्ग में उनका बौद्धिक अत्यंत महत्वपूर्ण होता था।सामाजिक गतिविधियों में भी सदैव सक्रिय रहे।
एडवोकेट के रूप में भी लोगो मे अत्यंत लोकप्रिय रहे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे,विशिष्ट अतिथि कुष्ठ रोगियों व उनके बच्चों की सेवा हेतु 1991 से समर्पित दिब्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष आशीष जी ने अपने सम्बोधन में कहा राजेन्द्र किशोर शाही जी राजर्षि थे,उनके कृतित्व व ब्यक्तित्व से सीखने को बहुत कुछ मिलता रहा , उन्होंने देवरिया के ऋषि महर्षियों का उल्लेख करते हुए,स्व0 राजेन्द्र किशोर शाही जी के अधूरे कार्यो आगे बढ़ाने की हम सबकी जिम्मेदारी बतायी।उन्होंने कहा कि यहाँ आये लोग उनकी प्रेरणा से उनके चिंतन को विस्तार देंगे।
सभा को सांसद रमापति राम त्रिपाठी,रविन्द्र कुशवाहा, विधायक दीपक मिश्रा, सुरेन्द्र चौरसिया,विवेकानन्द पांडेय, के साथ रामजी भाई,केदारनाथ सिंह, राम अधीन सिंह सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह, महेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष, विजय दुबे, विधायक असीम राय , मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व सबेरे देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज में कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही व उनके परिजनों द्वारा मरीजो के बीच फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर स्व0 राजेन्द्र किशोर शाही जी के सम कालीन , समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोगो को सम्मानित किया गया।
शाही जी द्वारा संचालित प्रेरणा संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें आर्थिक मजबूती की दिशा में योगदान किया।
कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आये हुए अतिथियों का परिचय कराने के साथ सबके प्रति आभार प्रकट किया।

🟥रिपोर्ट मृत्युंजय गुप्त विशारद