✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🟥मथुरा बलदेव – राजा महेंद्र प्रताप सिंह को उनके जन्मदिवस के अवसर पर जाट समाज, समाजसेवी संगठनो और राजनीतिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बरिष्ठ किसान नेता रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि हाथरस जनपद के मुरसान के जाट राजवंश में जन्मे आर्यन पेशवा का नाम दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने 31 साल तक दुनिया के कई देशों में रहकर आजादी की अलख जगाई थी। राजा साहब पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी, समाज सुधारक और महान दानवीर थे। वे ‘आर्यन पेशवा’ के नाम से प्रसिद्ध थे और भारत की अनंतिम सरकार के अध्यक्ष थे। यह सरकार प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान बनी थी और भारत के बाहर से संचालित हुई थी। उन्होने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1940 में जापान में ‘भारतीय कार्यकारी बोर्ड’ की स्थापना की थी। अपने कॉलेज के साथियों के साथ मिलकर उन्होने सन 1911 में बाल्कन युद्ध में भी भाग लिया था। देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारतरत्न देने और जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए। श्री तोमर ने राजा महेंद्र प्रताप के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए समाज से आह्वान किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बनबारी लाल, भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, मुकेश उपाध्याय, पार्षद सूरज तोमर, कन्छी लाल, खड़ग सिंह बेधड़क, जयपाल सिंह चौधरी, रामगोपाल, श्यामपाल सिंह, वेदप्रकाश तोमर, रामफल सिंह सूबेदार, गिर्राज फौजदार, दिनेश अग्रवाल, रवि कुमार, डॉ रमेश सिकरवार, नेत्रपाल सिकरवार, डॉ राधेलाल, हाकिम सिंह सिकरवार, गुड्डा भरंगर, हरिपाल सिंह परिहार, सौनवीर सिंह, सोहन सिंह सिकरवार, मानसिंह सिकरवार, शिवराज सिंह सिकरवार, डा अशोक सिकरवार, पूरन सिंह, जगमोहन, बलवीर सिंह मुखिया, डॉ सतीश चंद्र, छगन लाल आदि ने राजा महेंद्र प्रताप को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनको याद किया।