🛑रोहनिया वाराणसी। राजातालाब तहसील के नये उप जिलाधिकारी कंडारकर कमल देशभूषण ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसीलदार,नायब तहसीलदार और कर्मचारियों को सरकारी कार्य में प्राथमिकता बरतने का निर्देश दिया।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं पूर्व पदाधिकारी सर्वजीत भारद्वाज, सुनील सिंह,छेदी यादव,प्रदीप सिंह, गौरव उपाध्याय,तोयज सिंह आदि ने उप जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।