✍️नरेश सैनी

11सूत्रीय मांग पत्र देगा ज्योति राव फूले और माता सावित्रीबाई फुले के सम्मान की मांग की

💢लखनऊ /मथुरा। महात्मा ज्योतिबा राव फुले विकास समिति उत्तर प्रदेश का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ स्थित उनके आवास राजभवन पर मंगलवार की दोपहर मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में निम्न मांगे इस प्रकार है।सभी विद्यालयों महाविद्यालयों में शिक्षा क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले एवं देश की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले के प्रतीकात्मक चित्र कार्यालयों में स्थापित किए जाएं,
महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं सावित्रीबाई फुले का जीवन परिचय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए
,महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जो भारत की देश प्रथम महिला शिक्षिका है को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए,भारत के प्रत्येक जनपद में महात्मा ज्योतिराव फुले सावित्रीबाई की प्रतिमा स्थापित की जाए,
देश में जातीय जनगणना करा कर सैनी शाक्य कुशवाहा मौर्य एवं समस्त पिछड़ा वर्ग की संख्या ज्ञात कर सरकारी संसाधनों में आरक्षण का बंटवारा किया जाए
, देश में चौमुखी आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक असमानता दूर करने के लिए समान शिक्षा कानून व्यवस्था लागू की जाए,
देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिराव फुले के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए
, महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले द्वारा स्थापित पुणे स्थित कन्या विद्यालय को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर विस्तार कर महाविद्यालय का रूप दिया जाए
,महात्मा ज्योतिबा राव फुले सावित्रीबाई फुले एवं बहुजन महापुरुषों से जुड़ी स्मृतियों एवं वस्तुओं व उनके विचारों को संकलित करने हेतु भारत की राजधानी दिल्ली में संग्रहालय स्थापित किया जाए
,शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की प्रेरणा हेतु राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कार के साथ अध्ययन हेतु प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की जाए
,संस्था पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति जनजाति आदिवासी एवं उदारवादी नागरिकों के कल्याण के लिए जन जागरण अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है
उपरोक्त उद्देश्य भारत में व्याप्त आर्थिक सामाजिक राजनीतिक धार्मिक असमानता को दूर करने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास को मजबूत करने के लिए एवं उपरोक्त वर्गों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समर्पित है ।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि आपकी सभी मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकारों को शीघ्र प्रेषित किया जाएगा इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रमेश सैनी, प्रदेश महासचिव/अध्यक्ष पश्चिमी उ० प्र० राजेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रदेश सचिव रवि कुमार आदि शामिल रहे।