🛑महराजगंज आज उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा, पनियरा, महराजगंज पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख, पनियरा रहे। उन्होंने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में व्यापक सुधार नजर आता है, चाहे विद्यालय कायाकल्प के माध्यम से किया गया वातावरणीय सुधार हो या निपुण भारत के अन्तर्गत शैक्षिक महौल हो। नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यो का संदर्भ लेते हुए उन्होंने अभिभावकों से परिषदीय विद्यालयों पर भरोसा और सहयोग की अपील की। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा सुधीर कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में डी बी टी के माध्यम से बच्चों के लिए जो धन भेजा जा रहा है उसे बच्चों पर ही खर्च करें। अकादमिक रिसोर्स पर्सन संजय यादव ने कायाकल्प के 19 पैरामीटर के बारे में अभिभावकों को बताया। वरिष्ठ ए आर पी महेंद्र चौहान ने दीक्षा एप, रीड अलांग एप, निपुण लक्ष्य एप के बारे में जानकारी दी। नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने निपुण भारत मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश को 2026-27 तक निपुण बनाने हेतु कक्षा 1-3 तक के बच्चों के साथ भाषा के मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरुकता, डिकोडिंग, शब्दावली, पठन प्रवाह, कल्चर ऑफ रीडिंग तथा गणित में पूर्व संख्या अवधारणाओं, मापन नम्बर और आपरेशन, आकार और पैटर्न पर जोर दिया जा रहा है। वरेश कुमार ने कहा कि आंकलन, डिजिटल प्लेटफार्म, प्रिंटरिच सामग्री तथा समुदाय सहभागिता के द्वारा निपुणता पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शोधार्थी सत्यप्रकाश विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता व नई शिक्षा नीति पर किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण पर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ प्रजापति, विवेक गुप्ता, सुनीता कुमारी, ने बैज लगाकर किया। आरती, आयुष, अर्चना, बिरजू, श्वेता, सुहानी, आदित्य, अंशिका यादव, श्वेता, सुन्दरी, संजना, अंजनी, महिमा, अंशिका रंगीलाल ने शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। महिला सशक्तिकरण पर श्वेता निषाद, सुहानी, आरती, अंशिका, महिमा कुमारी, खुशी, राजलक्ष्मी ने नाट्य नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 1 के सुनीता, सिमरन, सोनी, अन्नू, सत्यपाल, सत्यम आदि ने अभिभावकों को मोहित करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात् प्रत्येक कक्षा के तीन तीन निपुण बच्चों को अतिथियों जिला महामंत्री भाजपा राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार के हाथो पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने निपुण विद्यालय बनाने में अपना सहयोग देने की शपथ ली। कार्यक्रम में शिक्षक वरेश कुमार और विवेक गुप्ता द्वारा बनाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री का सभी अतिथियों और अभिभावकों द्वारा अवलोकन किया गया। सभी अतिथियों और अभिभावकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन और कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार की प्रशंसा की।