⭕वकील अहमद सिद्दीकी

🛑बस्ती, बनकटी…. बुधवार को नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि ई० अरविंद पाल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने नगरवासियों जनपद वासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त भाई बहनों को रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। पाल ने कहा कि रक्षा बंधन हिन्दूओं का पावन पर्व है। इस पर्व का भारत की संस्कृति में बहुत महत्व है| रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहन के रिश्तों के मायनो को दर्शाता है| यह दिन भाई और बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है| हर भाई सबसे ज्यादा प्रेम अपनी बहन से करता है| इस पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है| राखी बंधवाते ही भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने के वचन में बंध जाता है| यह पर्व पौराणिक समय से चला आ रहा है| रक्षाबंधन का त्यौहार पवित्र रिश्ता को प्रदर्शित करता है पुराने समय में रक्षा सूत्र का वर्णन हमारे इतिहास और वेद पुराणों में वर्णित है।
रक्षाबंधन पर्व पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्र वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के बहन बेटियों का सभी को सम्मान करना चाहिए तभी रक्षाबंधन का त्यौहार सार्थक होगा।इसी शुभकामना के साथ पूरे नगर पंचायत एवं जनपद वासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।