🔻 रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू चुनावी तैयारी के तहत हरचंदपुर विधानसभा के खीरों क्षेत्र के एक इंटर कालेज के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और वहाँ मौजूद पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो देश की आजादी से लेकर आज तक देश की आन, बान, शान की खातिर कुर्बान होने और संघर्ष करने के लिए हमे प्रेरित करती हैं। इसलिए हमें इसी संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जी जान से कार्य करना हैं और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के हांथों को मजबूत करना है। अजय लल्लू ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहाकि इस सरकार में आवारा जानवरो ने किसानों का जीना मुश्किल कर दिया है। बाबा की सरकार बुल व बुलडोजर की सरकार बन गयी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी की महिलाओं के प्रति ली गई 10 प्रतिज्ञाओं का भी जिक्र अपने उदबोधन में किया, लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी ने बेटियो और महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है, इसलिए उन्होंने महिलाओं के लिए 10 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की है जो सरकार बनते ही अमल में लायी जाएंगी।
जहाँ कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किये जाने की मांग की है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अडिग है और टेनी का अपना पद छोड़ना होगा। हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह के बगावत का जवाब देते हुए लल्लू ने कहा, उन्हें पार्टी की नीति पर विश्वास नहीं था और मतदाताओं का अपमान किया है। लल्लू ने कहा इस बार अपने पुराने कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा और यह सीट फिर कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टेनी को लेकर पत्रकारो द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लल्लू ने कहा,केंद्र की सरकार उन्हें बचा रही है।एसआईटी जांच में सामने आ चुका है कि उन्होंने और उनके बेटे ने किसानों की हत्या की है। इसके बावजूद उन्हें बचाया जा रहा है। कांग्रेस उनकी बर्खास्तगी कराकर रहेगी।
इससे पहले हरचंदपुर विधानसभा के खीरो पहुँचने पर तेजतर्रार कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने अजय सिंह का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका रावत व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।