✍️विनय कुमार गुप्ता।
🟥रुद्रपुर देवरिया।
विद्यालयों में सोमवार को पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को बच्चों ने बाल दिवस के रूप में खूब याद किया जगह जगह कार्यक्रम संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वही छात्र छत्राओ ने भव्य झांकी व प्रभात फेरिया निकाल कर चाचा नेहरू को याद किया लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग चाचा नेहरू की जयंती को भूल गये। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस का शिल्पकार कहा जाता हैं उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 60 वर्षो तक सरकार चलाई लेकिन स्थानीय कांग्रेस जन भूल गये।मिली जानकारी अनुसार जयंती पर पार्टी द्वारा कोई आयोजन नही हो सका। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि माताजी की तबीयत खराब हैं इनको लेकर के इस समय लखनऊ में इलाज के लिए आये है।