🟥देवरिया सोनूघाट

🔻सोनूघाट चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी कन्हई भगत के पुत्र श्रवण कुमार के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संचालन उपेंद्र उपाध्याय ने किया ।सभी ने पुष्प अर्पित कर स्व कनही भगत के साथ शहीद 22 स्वतंत्रता सेनानियो को भी याद किया ।जिसमे क्षेत्र के दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री नीरज शाही ,ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल ,पत्रकार उपेंद्र उपाध्याय ,बिपिन दुबे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।नीरज शाही ने कहा अपने साथ देश की चिंता भी करना पड़ेगा। हमे अपने देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शाहिदो को याद करने की जरूरत है। जिनके कारण ही हम सभी स्वतंत्र हुए है।अपने कार्य और विचार से समाज को आगे ले जाने का कार्य करना है।
शाही ने कहा कि हमारी शिक्षा यही सोनुघाट से शुरु हुई।इस जगह को
आकर्षण का केंद्र बनाया जायेगा।स्व कन्हई भगत जी के बलिदान को हम सभी कभी नहीं भूल पाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल ने कहा किन्ही कारणों से इस जगह पर कार्य नही हो पाया प्रयास करके सुंदरीकरण कराया जायेगा।सुभाष तिवारी ,शैलेंद्र उर्फ चुन्नू सिंह, विवेक कुमार शाही, इंद्रजीत यादव, ध्रुव जयसवाल, दुर्गेश यादव, रामायण यादव, हीरामन, बृद्धिचंद, दिलीप जयसवाल ,बृजेश तिवारी, विवेक कुमार, पप्पू जायसवाल, डॉ उमेश चंद्र गौड़ उपस्थित रहे।