– जमालपुर सदर बाजार एक नंबर अखाड़ा के नव युवकों ने भारत के ऐतिहासिक उपलब्धि को मिट्टी से बनाया था

– साउंड लाइट और धुंआ देखकर जीवंत लग रहा था चंद्रयान – 3

– सड़क किनारे देर रात तक लोग इसे देखते रहे।

✍️रंजीत कुमार विधार्थी
———————

🟥मुंगेर: सूबे बिहार में मुंगेर जिले का मोहर्रम का ताजिया जुलूस प्रसिद्ध है। ताजिया जुलूस को देखने के लिए मुंगेर जिले के आसपास के लोग भी मुंगेर और जमालपुर शहर पहुंचते हैं। यहां ताजिया जुलूस में ताजिया के साथ-साथ शोभायात्रा में करंट अफेयर्स, राजनीतिक एवं देश की एकता एवं अखंडता को दर्शाने वाले थीम पर प्रजेंटेशन तैयार रहता है ।जो शोभायात्रा में ट्राली पर सजा कर निकाला जाता है। इसी प्रदर्शन को देखने के लिए लोग देर रात तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। शनिवार को भी मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समिति ने मुंगेर शहर में ताजिया जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस शनिवार की देर रात निकलकर रविवार की अहले सुबह तक विभिन्न चौक चौराहों से गुजरता हुआ अपने अखाड़ा पहुंचा। आज देर रात इसका पहलाम(विसर्जन) होगा।जमालपुर के ताजिया जुलूस में शामिल चंद्रयान -3 प्रक्षेपन थीम पर जो प्रेजेंटेशन दिखाया गया था वह लोगों ने खूब पसंद किया। लोग इसे देखने के लिए देर रात तक सड़क किनारे खड़े रहे।
————-

चंद्रयान -3 थीम को लोगों ने खूब सराहा

मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार इलाके के नवयुवकों ने एक नंबर अखाड़ा बैनर के तले ताजिया जुलूस में चंद्रयान -3 थीम को भी शामिल किया ।ताजिया के जुलूस में इसरो द्वारा चांद पर चंद्रयान – 3 को परीक्षण के समय जो बनाया था उस दृश्य को इन नव युवकों ने मूर्ति के शक्ल में बनवाया चंद्रयान -3 में साउंड लाइट इफेक्ट देने वाले शैलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नव युवकों ने मूर्तिकार से चंद्रयान -3 के मिट्टी से तैयार कराया था। मैंने 01 सप्ताह में इस पर मेहनत कर परीक्षण के समय जो आवाज निकलती है उस आवाज को लाइट के साथ सेट किया। साथ ही धुआं को भी मैंने इसकी में जोड़ा । उन्होंने कहा कि ट्राली पर चंद्रयान -3 परिक्षेपण थीम को रखा गया था। उसके पीछे तिरंगा को गोलाकार आकार में बनाया गया था।साथ ही भारत माता के देश भक्ति गीत भी बज रहे थे। उन्होंने कहा कि लाइट साउंड का इफेक्ट जैसे ही लोग सुनते थे तो मानो लगता था चंद्रयान -3 का प्रक्षेपण यहां ही होने वाला है। इसे लोगों ने खूब सराहा।