विवेक गुप्ता उझानी- जनपद- (बदायूं) की रिपोर्ट/
नंबर:- 6395247324,

*उझानी-* यह मामला जनपद बदायूं के कस्वा सहसवान का मोहल्ला चौधरी का है। जहां रेहान उम्र लगभग (28) वर्ष की बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते वक्त अचानक करंट दौड़ जाने से मृत्यु हो गई। वहीं परिजनों द्वारा जानकारी के मुताबिक शाम लगभग 8:00 बजे के करीब रेहान अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा ही रहा था। कि अचानक चार्जर में करंट आ जाने के कारण रेहान करंट लगने से चिपक गया और चिल्लाने लगा। आनन-फानन में परिजनों ने उसको छुड़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। आनन-फानन में परिजन रिहान को हॉस्पिटल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेहान की अचानक हुई मौत की खबर से कस्वा सहसवान व आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है वही मोहल्ले वासियों ने बताया की रेहान बहुत ही अच्छे स्वभाव का लड़का था रेहान को पत्रकारिता करने का भी बहुत शौक था। वह एक पत्रकार भी था। रेहान की मौत को लेकर रेहान के घर पर लोगों का रात से ही जामबाड़ा लगने लगा हर व्यक्ति को रेहान की अशमय मौत को लेकर आंखें नम दिखाई दीं। अधिकांश लोग उसके अच्छे आचरण को लेकर उसकी प्रशंसा कर रहे थे। परन्तु कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।