🟥महाराजगंज/ यूपी

जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज के अंतर्गत मां गंगा मैया की पंचवर्षीय पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले ही नहीं अपितु अन्य जिलों के समस्त निषाद पार्टी (मल्लाह )लोग इकट्ठे हुए। जिसके आयोजक प्रकाश सहानी जी हैं। उन्होंने बताया के इस तरह का विशाल पूजन का आयोजन हर तीन वर्ष में किया जाता है। इस पूजा में लगभग 2 से 2.50 लाख तक का खर्च होता है। जिसमें समस्त हमारे निषाद भाई इकट्ठा होकर चंदा जुटाकर के इसका आयोजन किया जाता है।और यहां 1 दिन का पूरा मेला भी लगता है जिसकी साफ-साफ झलक दिखाई दे रही है।आयोजक प्रकाश साहनी ने यह भी बताया जैसा की पौराणिक कथाओं एवं ऐतिहासिक तथ्यों को देखते हुए नाव और नदी का पुराना रिश्ता है। जो हम सभी के जिंदगी में लागू भी होता है। जैसे भगवान श्री राम जी को जब वनवास हुआ था। तो वह भी नाव के सहारे इस पार से उस पार हुए थे। इसके साथ-साथ और भी उन्होंने जानकारियां दी।आज 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को इस महापर्व का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कार्यकर्ता के साथ-साथ क्षेत्र की जनता भी उत्साहित दिखी

 ✍️रिपोर्टर आजाद महराजगंज