✍️डॉ शशि कांत सुमन

🟥मुंगेर।पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने गांव की जनसमस्याओं से रूबरू होने के साथ ही कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम जाना। पूर्व मंत्री ने धरहरा प्रखंड के मानगढ़, जगदीशपुर, अदलपुर, पचरुखी, बारीचक, इटवा गांवो का दौरा किया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को चमकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। सत्ता परिवर्तन के सवाल के जबाव में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार का कद छोटा करने का हरसंभव प्रयास किया। विधानसभा चुनाव के वक्त भी षडयंत्र करने का काम किया। अरुणाचल प्रदेश में पार्टी का तोड़ने का काम किया। बिहार में भी पार्टी तोड़ने की साजिश रची जा रही थी। इसे आखिर कब तक बर्दाश्त किया जा सकता था। समय रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश को विफल कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के महागठबंधन के नेतृत्व में बिहार का विकास तीव्र गति से किया जाएगा। मैं सत्ता रहूं या न रहूं, लेकिन जमालपुर के विकास के सतत प्रयत्नशील हूं। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीव सिंह,सुबोध यादव, प्रमुख प्रतिनिधि ललन यादव, नीरज यादव, रवि शंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।