देश के सबसे बड़े रबर डैम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उदघाटन

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश को भावी पीएम उम्मीदवार बताया

रबर डैम में सालभर भरा रहेगा पान

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🟥गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के देवघाट पर ‘गया जी’ डैम का उद्घाटन किया। देश के सबसे बड़े रबर डैम उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रबर डैम में कभी पानी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि साल भर डैम में पानी भरा रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कार्यक्रम में मगही भाषा में संबोधन शुरू किया। जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार को देश का भावी पीएम बताया।
गया में रबर डैम उद्घाटन समारोह में जीतनराम मांझी ने फल्गु नदी के दोनों किनारे सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने जब मगही भाषा में संबोधन शुरू किया तो वहां तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वहीं रबर डैम बनाने के लिए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के लोग जब इसे देखेंगे तो बिहार सरकार को इस पर गर्व होगा।
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जो काम किसी ने नहीं किया वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा करेंगे। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विदेश के लोग भी यहां की व्यवस्था की प्रशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी साफ कर दिया कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। पहले जो जिम्मेदारी मिली है। वही उन पर काफी भारी है।
वहीं तेजस्वी ने खुद की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर इशारों ही इशारों में कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के लिए काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रबर डैम में कभी पानी खत्म नहीं होगा।उन्होंने कहा कि साल भर डैम में पानी भरा रहेगा। मंत्री विजय कुमार चौधरी, संजय झा, अशोक चौधरी, जमा खान, संतोष सुमन मौजूद रहे।