✍️न्यू समाचार प्लस गोरखपुर/ अवधेश पाण्डेय

⭕गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण-2023” में नगर निगम, गोरखपुर की बेहतर रैंकिंग के लिए की गयी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशक्रम एवं नगर विकास मंत्री के आह्वाहन पर 14 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक “नगर सफाई महाभियान” के अन्तर्गत आज जनसम्पर्क, जनसहयोग एवं जनजागरूकता के तहत समस्त 10 जोनों में चयनित 10 वार्डों में नगर निगम के पार्षदगणों, अधिकारी/कर्मचारीगणों, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति एवं आरडब्लूए सोसायटी के सदस्यों तथा समाजसेवी संगठनों के नेतृत्व में सम्पूर्ण स्वच्छता रैली निकाली गयी। उक्त रैली के माध्यम सें जनता को अपने घरों सें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करते हुए नगर निगम के डोर-टू-डोर के वाहनों को उपलब्ध करानें, प्रतिबन्धित पालीथिन का प्रयोग न करते हुए कपडे़ या जूट के थैले का प्रयोग करने, अपने घरों के अनुपयोगी सामानों को नगर निगम के RRR सेन्टर पर जरूरतमंदो के उपयोग हेतु जमा करने तथा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु प्रतिमाह 100/- यूजर चार्ज जमा करने के लिए पम्पलेट वितरित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। इसी के साथ नगर निगम, गोरखपुर को बेहतर रैकिंग प्राप्त कराने हेतु सकारात्मक नागरिक प्रतिक्रिया देने हेतु क्यूआर कोड सहित पम्पलेट वितरित कर, वोट फार योर सिटी एप तथा लिंक के माध्यम सें भी वोटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी के साथ स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से जनता को स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जनआन्दोलित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक के साथ पार्षदगणो को जोडते हुए “मेरा शहर, मेरी पहचान” के तहत “मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी” के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने, एवं नगर को हरित क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु दिनांक 22.07.2023 वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए सहयोग लिया जा रहा है। जनता को इस हेतु भी प्रोत्साहित किया गया कि गीला-सूखा कूडा अलग-अलग ही दिया जाए, कचरे का कचरा न किया जाए, बल्कि कचरे को कंचन में परिवर्तित करते हुए अपशिष्ट सें समृद्वि पर कार्य किया जाए। इसी क्रम में एक अनोखी पहल करते हुए “कबाड़ से जुगाड़” के अन्तर्गत निर्मित “वेस्ट टू वंडर पार्क” में व्यापारिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की गयी। इस अभियान में जनता को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए वार्ड न 5 गम्भीरनाथ नगर में स्वयं महापौर डा मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, वार्ड नं 4 मदन मोहन मालवीय नगर में विधायक एक प्रदीप शुक्ला, वार्ड नं0 34 विश्वकर्मा नगर (बौलिया) में पूर्व महापौर डा सत्या पाण्डेय, वार्ड नं 79 सिविल लाईन्स प्रथम में एमएलसी/उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा डा धर्मेन्द्र सिंह, वार्ड नं 34 मत्स्येन्द्र नगर में उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड श्री पुष्पदंत जैन, वार्ड नं 15 हनुमन्त नगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतान्शु सिंह ’आशू’, वार्ड नं0 70 चन्द्रशेखर आजाद नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष-भाजयुमो रणजीत राय ’बड़े’, वार्ड नं 28 मानसरोवर नगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सतेन्द्र सिन्हा, वार्ड नं0 50 कल्याणपुर में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं वार्ड नं0 19 गोपालपुर में पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय स्वयं नगर निगम की टीम के साथ उपस्थित होकर जनता को रैली के माध्यम से जागरूक किये। पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय द्वारा गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर डोर-टू-डोर के वाहनों को उपलब्ध कराने हेतु हरा-नीला डस्टबिन भी जनता में वितरित किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, सहायक नगर आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी एसबीएम डा मणिभूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, जोनल सफाई अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव एवं समस्त जोनल अधिकारी, समस्त जोनल सफाई निरीक्षक/कार्यवाहक सफाई निरीक्षक तथा सम्बन्धित वार्डो के सफाई सुपरवाइजर व मेठ सहित सफाई कर्मचारी एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही।