🟥मगहर संत कबीर नगर।मेडिकल कालेज स्थापना संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को संत कबीर की समाधि परिसर में संदीप वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।इस दौरान संघर्ष मोर्चा ने वर्षों से बंद पड़ी सूती कताई की भूमि पर मेडिकल कालेज बनाने की पुरजोर मांग किया है।बैठक कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।

संघर्ष मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति काफी गम्भीर है।जिसके तहत पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोलने योजना बनाई है।जिसके क्रम में संत कबीर नगर जनपद के निवासियों को सुलभ स्वास्थ्य से उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कालेज के खोलने की घोषणा किया है।वर्ष 1998 से संत कबीर सहकारी सूती कताई मिल बंद पड़ी है।उसकी भूमि पूरी तरह निष्प्रयोज्य पड़ी है।जहां पर मेडिकल कालेज बनाया जा सकता है।नगर में मेडिकल के स्थापित हो जाने से नगर के विकास को गति मिल सकती है।इसी क्रम में ओम प्रकाश निर्भीक ने कहा कि नगर पंचायत मगहर ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जाता है।नगर में रोजी रोटी का साधन क्षेत्रीय श्री गाँधीअश्रम एवं सूती कताई मिल हुआ करती थी।दोनों इकाई बंद होने से लोगों को रोजगार से दूर होना पड़ा। मेडिकल कालेज को सूती परिसर में स्थापित करने योग्य है क्योंकि मिल परिसर बहुत बड़ा है।ऐसे में जिला प्रशासन को मेडिकल कालेज के लिए जमीन को ढूढ़ने कोई परेशानी नहीं होगा और कस्बे के लोगों को रोजी रोटी का साधन मिल सकता है।जो इस पिछड़े क्षेत्र में विकास की कड़ी में मील का पत्थर साबित होगा।बैठक की अध्यक्षता कर रहे संदीप वर्मा ने कहा कि मेडिकल कालेज स्थापना

 

संघर्ष मोर्चा की पहली बैठक अक्टूबर 2022 को करने के बाद प्रशासन की मेडिकल को सूती मिल स्थापित के प्रति सक्रियता को लेकिन दूसरी बैठक की गई है।उन्होंने कहा कि सूती मिल को चलाने के लिए सरकार ने 350करोड़ ₹ लगाने की पक्षधर थी।लेकिन सूती को नहीं चलाया जा सका।ऐसे बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर जनपद संत कबीर नगर के मेडिकल कालेज के स्थापना की मगहर में बाबा संत कबीर के नाम पर हो।बैठक में सुजीत गुप्त,मनमोहन तिवारी,रंजीत कन्नौजिया,मक्खन गुप्ता, अष्टभुजा यादव,ओवैस अंसारी,राजन गुप्ता,मो कैफ मुन्ना, गोलू जायसवाल,शाहिद अख्तर,अभिमन्यु,हाफिज रिजवान अंसारी,आंनद गुप्ता आदि मौजूद रहे।