✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती बरसात के पहले हो गड्ढा मुक्त हो सड़कें, को आइना दिखा रही है नगर बाजार से कप्तानगंज तक जाने वाली गड्ढा युक्त सड़क |

सावन के महीने में अपने झूला तो बहुत झूला होगा, लेकिन यदि आप नगर बाजार से कप्तानगंज रोड पर चलते हैं तब आपको झूला और हिच कोला दोनों खाने को मिलता है,फर्क इतना है की झूला झूलते समय आपको आनंद आता है, परंतु इस मार्ग पर चलने पर जो झूला आप झूलते हैं उससे आपकी कमर में दर्द पैदा हो जाता है |
इतना ही नहीं यदि कहीं आपकी नजर चूक गयी तो आपकी हड्डियां भी टूट सकती है |
नगर बाजार से कप्तानगंज मार्ग पर दर्जनों स्कूलों के साथ थाना नगर और थाना कप्तानगंज के साथ ही नगर पंचायत, नगर बाजार का कार्यालय भी पड़ता है |
यह मार्ग नगर बाजार, फुलवरिया, मीतनजोत सहित अनेक जगहों पर स्थाई तथा अस्थाई रूप से अतिक्रमण का शिकार भी है | अधिकांश जगहों पर घरों और नालियों का पानी सीधे सड़क पर आकर जमा हो जाता है जिसके कारण गंदगी फैलती और बीमारियों का खतरा बना रहता है |
दर्जनों स्कूलों के बच्चे इसी मार्ग से होकर आते जाते हैं जो अक्सर इन्हीं गड्ढों में फंसकर गिर जाया करते हैं |
ऐसा नहीं है कि इस मार्ग पर माननीय या प्रशासनिक अधिकारी ना आते हो लेकिन लग्जरी गाड़ियों से चलने वाले माननीय और अधिकारियों को यह गड्ढे नजर नहीं आते |