🔴देवरिया
मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश की याद में आज जनपद देवरिया के अधिकांश जगहों पर खुशी का इजहार करते हुए,,मुसलमान भाइयो ने मुख्य मार्गो से जुलूस निकाल कर अपने खुशी का इजहार किया।
जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ धार्मिक झंडे भी लहराए गए।
पिकप पर डी जे के माध्यम से मजहबी गीत बजाए जाते रहे व नारे लगते रहे।
शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए थे।
प्रायः हर जगह भावी प्रत्याशी गण भी साथ रह के अपनी उपस्थिति दर्ज करएव कार्यक्रम समापन तक साथ लगे रहे।
रामपुर कारखाना, लार, पथरदेवा, सलेमपुर,बरहज, आदि स्थानों पर उत्सव का माहौल रहा।
जुलूस में मख्तब के बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग भी शामिल रहे।
![](https://newsamacharplus.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221010-WA0021.jpg)