विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्टदेवरिया* भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बरदान साबित हो रही हैं। लगातार इस योजना के अंतर्गत जनपद में गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न हो रहे है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत जनपद में 25 नवम्बर 2021 से 05 दिसम्बर 2021 के मध्य 700 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू० 2 लाख (रू0 दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु योजना संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू0 51000 व्यय किया जायेगा, जिसमें विवाहित कन्या के खाते में रू० 35000 तथा रू० 10000 का कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र आभूषण आदि दिया जायेगा तथा रू० 6000 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया जायेगा।
इच्छुक अपनी पुत्री की शादी हेतु तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन / आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्ति सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत के कार्यालय में जमा कर दें।
आवेदन हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्र (आवेदक व लड़की का 02-02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, लड़की व लड़के का आधार कार्ड, लड़की के बैंक पासबुक की छायाप्रति जाति एवं आय प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा निर्गत) तथा लडकी का उम्र प्रमाण-पत्र (शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार)।