डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने जमालपुर प्रखंड उपाध्यक्ष श्री कांत सज्जू के टीटी कॉलोनी जमालपुर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके मां के निधन पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में परिजनों को ढाँढस देने का भगवान से प्रार्थना की। मौके पर पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सरकार के गठन में भी अपनी अहम भूमिका निभाती है। संगठित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही जदयू संगठन मजबूत है। इससे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए हमें और संगठित होकर काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू कर ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है। इसे लागू करने में कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को सहयोग करने की जरूरत है। शराबबंदी से बिहार में अमन चैन स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को उधोग का हब बनाने के लिए पहल कर रही है। इसका फलाफल भी सामने आ रही है। उधोग लगानेवाले निवेशकों को हर सुविधा सरकार उपलब्ध करा रही है। 16 वर्षो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अर्श से फर्श पर पहुंचाने का काम किया है। चारों ओर विकास लहर दौड़ रही है। मैं चुनाव हारने के बावजूद जमालपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहता हूं। मौके पर जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, राजीव सिंह, गोपाल कृष्ण, शमशेर आलम, विपिन कुमार सिंह, रिजवान आलम, अनिल कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित थे।